पेस-नेस्टर टॉपशेल्फ ओपन के क्वार्टर फाइनल में

डेनबॉस (नीदरलैंड्स), 8 जून (आईएएनएस)। भारत के लिएंडर पेस और कनाडा के डेनियल नेस्टर की जोड़ी ने सोमवार को टॉपशेल्फ ओपन में विजयी शुरुआत करते हुए पुरुष युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पेस और नेस्टर की दूसरी वरीय जोड़ी ने पहले दौर में स्पेन के रोबटरे बॉतिस्ता एग्यूट और डेनियल गिमेनो ट्रावर को रोसमालेन के ऑटोट्रॉन पार्क में एक घंटे में 6-4, 6-3 से हराया।

पेस और नेस्टर ने 108 अंकों में से कुल 58 अंक अर्जित किए।

यह जोड़ी अब अगले दौर मेंपिएरे-ह्यूग्सहर्बर्ट और निकोलस माहुत की फ्रांसीसी जोड़ी और स्पेन के गार्सिया-लोपेज तथा आस्ट्रिया के फिलिप ओस्वाल्ट की जोड़ी के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493