पैंक्रियाज ही नहीं, दिमाग भी करता है ग्लूकोज के चयापचय को नियंत्रित

न्यूयार्क, 25 मार्च (आईएएनएस)। ग्लूकोज के चयापचय में दिमाग का क्या काम है? शोधकर्ताओं की माने तो जबाव है काफी ज्यादा। क्योंकि यह खून में ग्लूकोज के स्तर को बरकरार रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

रॉकफेलर विश्वविद्यालय और रेनस्सेलेर पॉलीटेक्निक इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं ने चूहों के ऊपर प्रयोग कर यह निष्कर्ष निकाला है।

मोलेकूलर जेनेटिक्स की प्रयोगशाला के प्रमुख जेफेरी फ्राइडमैन और उनके साथियों ने ग्लूकोज के चयापचय प्रणाली में केंद्रीय तंत्र की भूमिका का अध्ययन करने में सफलता पाई है।

फ्राइडमैन ने बताया, “ये परिणाम काफी उत्साहजनक हैं क्योंकि वे रक्त में शर्करा के नियंत्रण के बारे में व्यापक दृष्टि प्रदान करते हैं। वे दिखाते हैं कि इस प्रक्रिया में दिमाग की भूमिका कितना महत्वपूर्ण है।”

अब तक यह माना जाता था कि पैंक्रियाज गंथ्री से निकले हार्मोन जिसमें इंसुलिन भी शामिल हैं, ही रक्त में शर्करा के स्तर को बरकरार रखने के लिए जिम्मेदार हैं।

इस शोध से पता चला है कि दिमाग का वेंट्रोमेडियर हाइपोथैलेमस नाम का क्षेत्र भी रक्त में शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493