पैटिंसन, ट्विग्स सादगी से करेंगे शादी

लंदन, 6 मई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट पैटिंसन और उनकी प्रेमिका एफकेए ट्विग्स उर्फ तहलिया बर्नेट इस साल शादी की योजना बना रहे हैं।

पैटिंसन और ट्विग्स हालांकि बेहद सादगी से बिना धूम-धड़ाके वाली शादी करना चाहते हैं।

एक सूत्र ने पत्रिका ग्रैजिया को बताया, “तहलिया जल्द से जल्द शादी कर लेना चाहती हैं। वह सादगी से रजिस्ट्रार के कार्यालय में शादी करना चाहती हैं, जिसके बाद पब में लंच और दोस्तों के साथ थोड़ी मस्ती होगी। वे अगस्त में विवाह कर सकते हैं।”

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, 27 वर्षीया तहलिया को उनकी खास फैशन शैली के लिए जाना जाता है। कहा जा रहा है कि तहलिया अपनी शादी में पारंपरिक सफेद गाउन से हटकर परिधान चाहती हैं।

एक सूत्र ने कहा, “तहलिया सफेद गाउन पहनकर शादी नहीं करना चाहतीं। वह कुछ अलग हटकर पहनना चाहती हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493