पैनासोनिक का ‘इंटेलिजेंट’ स्मार्टफोन 27 मार्च को लांच होगा

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। अपने ग्राहकों को शानदार अनुभव मुहैया कराने के लिए पैनासोनिक इंडिया इंटेलिजेंस-आधारित दो नए स्मार्टफोन 27 मार्च को लांच करने जा रही है।

कंपनी ने शुक्रवार को इसके लांचिंग कार्यक्रम के लिए मीडिया को बुलावा भेजा है। कंपनी ने इस आयोजन की जानकारी देते हुए कहा, “स्मार्टफोन इंटेलिजेंस के बारे में एक नई चर्चा शुरू होनेवाली है। हैशटैग अरबोइसहेयर।”

अरबो एक स्मार्टइंटेलिजेंस आधारित फीचर होगा। हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि यह डिजिटल सहायक है या कृत्रिम रोबोट है।

इस महीने की शुरुआत में, कंपनी ने एलुगा सीरीज के अंतर्गत दो नए फोन एलुगा पल्स एक्स और एलुगा पल्स लांच किए थे, जिनकी कीमत क्रमश: 10,990 रुपये और 9,690 रुपये है।

यह डिवाइस 4जी/वीओएलटीई कनेक्टिविटी का समर्थन करता है तथा इसमें 1.25 गीगाहर्ट्ज का क्वैडकोर प्रोसेसर है। एलुगा पल्स एक्स में 3 जीबी रैम है तथा एलुगा पल्स में 2 जीबी रैम है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493