नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। पैनासोनिक इंडिया ने सोमवार को नया स्मार्टफोन इलुगा आर्क बाजार में उतारा जो ड्यूअल 2.5 डी कवर्ड ग्लास और मेटल बॉडी से युक्त है और इसकी कीमत 12,290 रुपये है।
इलुगा आर्क 2 में 7.6 मिमी. थिन मेटल मोल्डेड बॉडी है, जो एयरक्राफ्ट ग्रेड की एलुमीनियम अलॉय से बना है, जिसे सीएनसी तकनीक से तैयार किया गया है। इसके फ्रंट एवं बैक 2.5 डी कवर्ड असाही ड्रैगनट्रेल ग्लास से बने हैं, जो इसे खूबसूरत बनाने के साथ साथ स्क्रै च-फ्री भी बनाते हैं। इसका वजन महज 147 ग्राम है।
इलुगा आर्क 2 में 5 इंच की एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। इसका आउटडोर-प्रो डिस्प्ले में 500 निट की ब्राइटनेस है, जो आउटडोर में बेहतरीन रीडेबिलिटी प्रदान करती है। यह स्टाइलिश डिवाइस एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल के रियर कैमरा एवं 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा से सुसज्जित है। यह एंड्रायड मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस है।
इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर लगा है, जो 3 जीबी की रैम एवं 32 जीबी की इंटरनल मेमोरी है, जो 128 जीबी तक एक्सपैंड की जा सकती है। यह 4 जी वोल्टे हाईब्रिड ड्युअल सिम कॉन्फिगुरेशन है और इसकी बैटरी की क्षमता 2450 एमएएच है।
इस डिवाइस में यूएसबी ऑन-द-गो (ओटीजी) सपोर्ट है और इसमें पैनासोनिक की नई टर्बो डाउनलोड फीचर है, जिसमें तीव्र डाउनलोड के लिए वाई-फाई और डेटा की सुविधा है।
इस बारे में पैनासोनिक इंडिया के व्यापार प्रमुख (मोबिलिटी डिवीजन) पंकज राणा ने कहा, “इलुगा आर्क को शानदार प्रतिक्रिया मिलने के बाद हमें मेटलिक वर्जन इलुगा आर्क 2 बाजार में उतारने की खुशी है। यह गोल्ड और रोज गोल्ड कलर में उपलब्ध होगा। इसमें इनोवेशन और स्टाइल का बेहतरीन मिश्रण है। इसमें प्लास्टिक मटेरियल का कम से कम प्रयोग किया गया है। यह उपभोक्ताओं को स्टाइल और परफॉर्मेस का श्रेष्ठ संगम पेश करता है। पैनासोनिक इंडिया का यह कदम लोगों का जीवन अधिक स्मार्ट, स्टाइलिश एवं आसान बनाएगा।”
dharmpath.com dharmpath