पैन अमेरिकन खेलों के लिए रॉबर्ट ब्राजीलियाई दल में शामिल

रियो डी जनेरियो, 19 मई (आईएएनएस)। दो बार के ओलंपिक चैम्पियन रॉबर्ट शेड्ट को जुलाई में होने वाले पैन अमेरिकन खेलों के लिए ब्राजील की नौकायन टीम में शामिल किया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने ब्रजील के नौकायन महासंघ के हवाले से बताया कि 42 वर्षीय रॉबर्ट पैन अमेरिकन खेलों के लेजर वर्ग में पांचवीं बार पदक जीतने की कोशिश करेंगे।

रॉबर्ट इसी वर्ग में वर्ष 1996 के अटलांटा और 2004 के एथेंस ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।

ब्राजीलियाई टीम में पिछले साल के 49ईआर एफएक्स चैम्पियन मार्टिन ग्राएल और काहेना कुंज को भी शामिल किया गया है।

पैन अमेरिकन खेलों का आयोजन कनाडा के टोरंटो में 10 से 26 जुलाई के बीच आयोजित होना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493