पैराग्लाइडिंग विश्व कप : दिग्गजों को पछाड़कर स्विस पायलट कुफर ने जीता खिताब

बीर (हिमाचल प्रदेश), 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड के पायलट माइकल कुफर ने दिग्गजों को पछाड़कर शनिवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित बीर और बिलिंग में आयोजित एएआई पैराग्लाइडिंग विश्व कप-2015 के पांचवें चरण का खिताब जीत लिया।

बीर (हिमाचल प्रदेश), 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड के पायलट माइकल कुफर ने दिग्गजों को पछाड़कर शनिवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित बीर और बिलिंग में आयोजित एएआई पैराग्लाइडिंग विश्व कप-2015 के पांचवें चरण का खिताब जीत लिया।

प्रतियोगिता के अंतिम प्रतिस्पर्धी दिन कुफर हालांकि निर्णायक टास्क में मेक्सिको के मैनुएल क्विंटालीना से 14 सेकेंड बाद में लैंडिंग साइट पर पहुंचे लेकिन पीछे के टास्कों में नियमित रूप से अच्छा प्रदर्शन के कारण कुफर को ओवरऑल खिताब मिला।

कुफर पहले टास्क में नौवें, दूसरे टास्क में दूसरे, तीसरे टास्क में 28वें, चौथे टास्क में 16वें और पांचवें टास्क में दूसरे स्थान पर रहे।

महिला वर्ग का खिताब जापान की युकी सातो ने जीता। अंतिम टास्क में सातो ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंतिम टास्क पोलैंड की महान पायलट क्लाउडिया बुल्गाकोव ने जीता। महिला वर्ग में चेक गणराज्य की पेट्रा स्लीवोवा ने ओवरऑल में दूसरा स्थान हासिल किया।

भारतीय पायलटों में अजय कुमार ने पांच टास्क में कुल 2703 अंक जुटाए जबकि गुरप्रीत ढींढसा ने 2223 और अरविंद पॉल ने 2169 अंकों के साथ भारतीयों में तीसरा स्थान हासिल किया। विश्व कप में हिस्सा लेने वाले 129 पायलटों में अजय 31वें स्थान पर रहे जबकि गुरप्रीत 63वें और अरविंद 70वें स्थान पर रहे।

कुफर का यह पहला विश्व कप खिताब है। स्विट्जरलैंड के जर्मन भाषी इलाके से आए कुफर अपनी इस सफलता से बेहद खुश दिखे। इससे पहले कुफर ने अपने ही देश में आयोजित विश्व कप में तीसरा स्थान हासिल किया था।

पुरुषों में स्पेन के चालक जेवी बोनेट डालमाउ ने 3257 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। कुफर के 3266 अंक हैं। पूर्व विश्व नम्बर-1 फ्रांस के जूलियन विट्र्ज 3254 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

विट्र्ज ने तीसरा टास्क जीता था। इसी तरह मेक्सिम पिनोट ने पहला, बोनेट ने दूसरा, फ्रांस के जूनियन ब्रंग ने चौथा और मैनुएल ने पांचवां टास्क जीता।

पहले और दूसरे प्रतिस्पर्धी दिन खराब मौसम के कारण टास्क रद्द कर दिए गए थे। टास्क-4 असल में 93. 8 किलोमीटर का था लेकिन मौसम खराब होने के कारण उसे पहले ही समाप्त कर दिया गया। उस समय विजेता ने 34 किलोमीटर का टास्क पूरा किया था।

हिमाचल प्रदेश के शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने विजेता को ट्राफी भेंट की। कुफर ने पुरस्कार लेने के बाद कहा, “मुझे भारत से प्यार हो गया है। यहां का खाना और लोग बहुत अच्छे हैं। बीर-बिलिंग शानदार जगह है। यह स्थान ऐसा है, जैसा एक पायलट अपने सपने में देखता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493