रियो डी जनेरियो, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्राजील के रियो डी जनेरियो में आयोजित हुए पैरालम्पिक खेलों के उद्घाटन समारोह में बेलारूसी एथलीट ने को रूस का राष्ट्रध्वज धारक देखा गया।
बेलारूसी एथलीट ने बुधवार को माराकाना स्टेडियम में आयोजित हुए समारोह में रूसी टीम के प्रति सद्भावना दर्शाने के लिए देश के राष्ट्रध्वज को धारण किया।
रूस की पैरालम्पिक एथलीटों की टीम को अंतर्राष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति (आईपीसी) की ओर से पैरालम्पिक खेलों से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
इस बार पैरालम्पिक खेलों में 162 देशों के एथलीट हिस्सा ले रहे हैं, जो सात से 18 सितम्बर तक जारी रहेंगे।
रूस को आईपीसी की ओर से अगस्त में पैरालम्पिक खेलों से प्रतिबंधित कर दिया गया था। डोपिंग रोधी नियमों के पालन में असफलता के कारण देश को प्रतिबंधित किया गया।
इस प्रतिबंध के बाद रूस के अधिकतर प्रसारणकर्ताओं ने पैरालम्पिक खेलों के प्रसारण को न दर्शाने का फैसला लिया है।
रूस ने हालांकि, खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) में इस प्रतिबंध के खिलाफ अपील की थी, जिसे खारिज कर दिया गया।
dharmpath.com dharmpath