रियो डी जेनेरियो, 8 नवंबर (आईएएनएस)। रियो 2016 खेलों की तैयारियों के लिए रियो में अगले साल मई में होने वाले आधिकारिक टेस्ट इवेंट के लिए एनगेनहाओ स्टेडियम पूरी तरह से तैयार हैं।
आयोजकों का कहना है कि पैरा एथलीट इस टेस्ट इवेंट में बेहतर तरीके से ओलंपिक खेलों के लिए अपनी तैयारियां कर पाएंगे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ब्राजील की पैरालंपिक समिति के प्रमुख, एडिल्सन एल्व्स दा रोचा ने ‘ओ ग्लोबो’ को बताया, “क्योंकि यह एक टेस्ट इवेंट है, तो इसीलिए हर कोई ग्रां प्रीं में हिस्सा लेना चाहता है।”
उन्होंने बताया, “यह पैरालम्पिक की तरह ही एक छोटी विश्व चैम्पियनशिप प्रतियोगिता होगी।”
रियो में अगले साल मई में होने वाले तीन दिन के टेस्ट इवेंट में 40 देशों के करीब 400 एथलीट हिस्सा लेंगे।
रियो पैरालम्पिक खेलों का आयोजन अगले साल सात से 18 सितम्बर तक होगा।
dharmpath.com dharmpath