पैरालम्पिक : 1 दिन में बिके 1.3 लाख टिकट

रियो डी जनेरियो, 25 अगस्त (आईएएनएस)। रियो पैरालम्पिक के लिए मंगलवार को 133,000 टिकट बिक गए। यह ओलम्पिक या पैरालम्पिक खेलों के लिहाज एक दिन की बिक्री का रिकार्ड है।

अंतर्राष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेवियर गोंजालेज ने कहा, “हम काफी उत्साहित हैं। टिकटों की मांग काफी हद तक बढ़ी है।”

पैरालम्पिक के लिए एथलेटिक्स, तैराकी, पांच खिलाड़ियों वाले फुटबास, व्हीलचेयर बास्केटबाल और सिटिंग बास्केटबॉल के टिकटों की अधिक मांग है।

पैरालम्पिक के लिए 25 लाख टिकट जारी किए गए हैं और अब तक इनमें से छह लाख टिकट बिक चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493