पैरावॉली विश्व क्लब कप की मेजबानी करेगा ईरान

तेहरान, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। ईरान के ताबरिज शहर में 2017 पैरावॉली विश्व क्लब कप का आयोजन होगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस टूर्नामेंट का आयोजन अगले साल एक से छह मई तक होगा।

समाचार पत्र ‘तेहरान टाइम्स’ को दिए अपने एक बयान में विश्व पैरा वॉली अध्यक्ष बैरी कोउजनेर ने कहा कि विश्व पैरा वॉली के आयोजकों और विक्लांगों के लिए ईरान खेल महासंघ को इस टूर्नामेंट में कम से कम आठ टीमों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।

कोउजनेर ने कहा, “ऐतिहासिक इतिहास होने के कारण ताबरिज शहर एक विश्व विरासत स्थल और हस्तशिल्प कला के उदाहरण के रूप में लोकप्रिय है। टूर्नामेंट के आयोजन के लिए इस शहर का चयन आयोजकों और विश्व पैरा वॉली ने संयुक्त रूप से किया था।”

विश्व पैरावॉली अध्यक्ष कोउजनेर ने कहा, “इस साल रियो पैरालम्पिक खेलों में पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली ईरान की टीम घरेलू मैदान पर अधिक मजबूत होगी और आशा है कि ईरान की टीम का प्रदर्शन बेहतरीन होगा।”

विश्व कप प्रतियोगिताओं में गोस्टारेश फूलाड ताबरिज ईरान की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। ईरान ने अब तक इस टूर्नामेंट के सभी चार संस्करणों को जीता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493