पैरा-एशियाई खेल (एथलेटिक्स) : 400 मीटर स्पर्धाओं में भारत को 1 रजत, 2 कांस्य

जकार्ता, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत ने यहां जारी पैरा-एशियाई खेलों में गुरुवार को पुरुषों की 400 मीटर रेस स्पर्धाओं में एक रजत और दो कांस्य पदक हासिल हुए हैं।

पुरुषों की 400 मीटर टी-44/62/64 रेस स्पर्धा में भारत को एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल हुआ है। इसके अलावा, 400 मीटर टी-45/46/47 स्पर्धा में एक कांस्य पदक हासिल हुआ है।

भारत के आनंदन गुनाशेखरन ने 400 मीटर टी-44/62/64 रेस स्पर्धा को 53.72 सेकेंड में पूरा करते हुए गेम रिकॉर्ड तोड़कर रजत पदक जीता।

इसके अलावा, विनय कुमार ने 54.45 सेकेंड के समय में इस रेस को पूरा करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता।

पुरुषों की 400 मीटर टी-45/46/47 स्पर्धा के फाइनल में संदीप सिंह मान ने 50.07 सेकेंड का समय लेकर सीजन बेस्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493