पैरा-एशियाई खेल (एथलेटिक्स) : चक्का फेंक में दीपा मलिक को कांस्य

जकार्ता, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। रियो ओलम्पिक की पदक विजेता और भारतीय एथलीट दीपा मलिक ने यहां जारी पैरा-एशियाई खेलों में शुक्रवार को कांस्य पदक हासिल किया।

दीपा ने महिलाओं की एफ-51/52/53 चक्का फेंक स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम किया।

कुल छह प्रयासों में से चौथे प्रयास में 9.67 मीटर की दूरी तय करके हुए दीपा ने इस स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक जीता। हालांकि, एक अन्य एथलीट एकता भयान पदक हासिल करने से चूक गईं।

ईरान की एलनाज अगदास ने अपने अंतिम प्रयास में 10.71 मीटर की दूरी तय कर स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। इसके अलावा, बहरीन की फातिमा नीधम ने अपने चक्के से 9.87 मीटर की दूरी तय करते हुए रजत पदक हासिल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493