पैरा-एशियाई खेल (एथलेटिक्स) : एकता ने क्लब थ्रो में जीता स्वर्ण

जकार्ता, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय महिला एथलीट एकता भयान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां पैरा-एशियाई खेलों में मंगलवार को क्लब थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

एकता ने महिलाओं की क्लब थ्रो स्पर्धा के फाइनल में पहला स्थान हासिल किया।

फाइनल में एकता ने चौथे प्रयास में शानदार प्रदर्शन कर 16.02 मीटर की दूरी तय की और स्वर्ण पर निशाना साधा। इस स्पर्धा का रजत पदक संयुक्त अरब अमीरात की एथलीट थेकरा ने जीता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493