पैरा-एशियाई खेल (चक्का फेंक) : मोनू ने हासिल किया रजत पदक

जकार्ता, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय एथलीट मोनू घानगास ने बुघवार को यहां जारी पैरा-एशियाई खेलों में रजत पदक हासिल किया है।

मोनू ने पुरुषों की चक्का फेंक स्पर्धा एफ-11 के फाइनल में रजत पदक पर कब्जा जमाया।

भारतीय एथलीट मोनू ने फाइनल स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने तीसरे प्रयास में 35.89 मीटर की दूरी तय कर रजत पदक जीता। यह उनका सभी छह प्रयासों में बेहतरीन प्रदर्शन था।

ईरान के माहदी ओलाद ने 42.37 मीटर की दूरी तय कर स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। उनके हमवतन आरियान लोत्फी ने 34.14 मीटर की दूरी तय की और कांस्य पदक हासिल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493