जकार्ता, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष बैडमिटन टीम ने रविवार को पैरा-एशियाई खेलों में टीम स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम किया है।
भारतीय पुरुष टीम सेमीफाइनल तक पहुंचने में सफल रही और उसने कांस्य पदक पक्का किया। सेमीफाइनल में उसे मलेशिया से 2-1 से हार का सामना करना पड़ा।
मलेशिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में एकल स्पर्धा में भारत के सुहास लालिनाकेरे यथिराज ने बाकरी ओमार को 21-8, 21-7 से मात देकर भारत को अच्छी शुरुआत दी।
इसके बाद, मलेशिया ने पुरुष युगल में चीह लिएक होउ और हेरुल फोजी साबा द्वारा कुमार राज और तरुण के खिलाफ 21-9, 21-8 से मिली जीत के साथ स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया।
पुरुष एकल वर्ग के एक अन्य मैच में मलेशिया ने सफलता हासिल करते हुए सेमीफाइनल मैच जीत लिया। इस मैच में मोहम्मद फारिस अहमद ने भारतीय खिलाड़ी बारेथा चिराग को 21-14, 21-15 से हराया।
dharmpath.com dharmpath