पैरा-एशियाई खेल : पॉवरलिफ्टिंग में भारत को रजत, कांस्य पदक

जकार्ता, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के पावरलिफ्टर फरमान बाशा ने यहां जारी पैरा-एशियाई खेलों में पुरुषों की 49 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा का रजत पदक अपने नाम किया।

इसके अलावा, इसी स्पर्धा में भारत के ही परमजीत कुमार ने कांस्य पदक जीता।

इस स्पर्धा में फरमान ने दूसरी बारी में बेहतरीन प्रदर्शन कर 128 किलोग्राम का भार उठाकर रजत पदक जीता। वह स्वर्ण पदक भी जीत सकते थे, लेकिन 133 किलोग्राम का भार उठाने में असफल रहे। लाओस के लाओपाखडी पिया ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

परमजीत ने तीसरी बारी में 127 किलोग्राम का भार उठाकर कांस्य पदक हासिल किया। यह तीनों कोशिशों में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493