जकार्ता, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत को यहां जारी पैरा-एशियाई खेलों में शनिवार को बैडमिंटन में दो स्वर्ण पदक हाथ लगे हैं। तरुण ने पुरुषों के एसए-4 एकल वर्ग में सोने का तमगा हासिल किया तो वहीं प्रमोद ने एसएल-3 श्रेणी में स्वर्ण जीता।
दोनों भारतीय खिलाड़ियों ने इंडोनेशियाई खिलाड़ियों को मात देकर खिताबी जीत हासिल की।
तरुण ने फ्रेडी सेतियावान को 10-21, 21-13, 21-19 से मात दी। पहला गेम हारने के बाद भारतीय खिलाड़ी ने दमदार वापसी की और फिर जीत हासिल करते हुए सोने का पदक अपने गले में डाला।
प्रमोद को भी जीतने के लिए तीम गेम का मैच खेलना पड़ा। उन्होंने रुकाएनडीयुकु को 21-19, 15-21, 21-14 से हराया।
dharmpath.com dharmpath