जकार्ता, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के तैराक सुयश नारायण जाधव ने रविवार को यहां जारी पैरा-एशियाई खेलों में पुरुषों की 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले एसएम-7 स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया है।
सुयश ने इस स्पर्धा के फाइनल में तीसरा स्थान हासिल किया। हालांकि, भारत के मुकुंदन निरंजन पदक से चूक गए।
भारतीय एथलीट सुयश ने दो मिनट और 56.51 सेकेंड का समय लेकर फाइनल में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया। निरंजन को 2 मिनट और 59.58 सेकेंड में स्पर्धा पूरी कर चौथा स्थान प्राप्त किया।
इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक फिलिपींस के गावलियन एर्नी ने जीता। उन्होंने 2 मिनट और 52.43 सेकेंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया। चीनी ताइपे के चेन लियांग डा ने दो मिनट और 55.90 सेकेंड का समय लेकर दूसरा स्थान हासिल करते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया।
dharmpath.com dharmpath