पैसे कमाने के लिए ‘चुंबक’ का निर्माण नहीं किया : अक्षय

मुंबई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता एवं निर्माता अक्षय कुमार का कहना है कि उन्होंने फिल्म ‘चुंबक’ का निर्माण बॉक्स ऑफिस पर पैसा कमाने के इरादे से नहीं किया।

उन्होंने अपनी आगामी मराठी फिल्म ‘चुंबक’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान गुरुवार को यह बात कही। उनके साथ स्वानंद किरकिरे, साहिल जाधव, संग्राम देसाई और निर्देशक संदीप मोदी जैसे सितारे मौजूद थे।

यह पूछे जाने पर कि उन्होंने फिल्म का नाम ‘चुंबक’ क्यों रखा? इस पर अक्षय ने कहा, “मैं इस फिल्म का निर्माण करके पैसे कमाने नहीं चाहता। मैं बहुत सारी फिल्में करता हूं, जिससे पैसा कमाता हूं लेकिन ये उनमें से नहीं है। यह फिल्म आपको सही रास्ता दिखाएगी। मैंने कई फिल्में देखी हैं लेकिन मैं हर फिल्म को खुद से रिलेट नहीं कर पाता लेकिन इस फिल्म ने मेरा दिल छू लिया।”

उन्होंने कहा, “यह फिल्म जिस तरह का संदेश देती है, वह चीजें मैं अपने बच्चों को सिखाना चाहता हूं।”

भारत में ‘चुंबक’ 27 जुलाई को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493