मुंबई, 4 सितंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के म्यूजिक कंपोजर आदेश श्रीवास्तव कैंसर से जुझ रहे हैं। उनके परिजनों का कहना है कि उन्हें आर्थिक मदद नहीं, बल्कि दुआएं चाहिए।
मीडिया में आई खबर के मुताबिक, आदेश के साले और प्रसिद्ध संगीतकार ललित पंडित (जतिन-ललित की जोड़ी वाले) ने बताया कि उनके परिवार को आर्थिक मदद की जरूरत नहीं है।
ललित ने फोन पर आईएएनएस को बताया, “हम इंडस्ट्री से पैसे की मदद नहीं मांग रहे हैं। हमें पैसों की जरूरत नहीं है, हमें लोगों की दुआ चाहिए। हमने किसी से पैसों के लिए नहीं कहा।”
आदेश का इलाज कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में पिछले 44 दिनों से चल रहा है।
ललित ने इस खबर का खंडन किया कि उनका परिवार हिमाचल प्रदेश में तिब्बती भिक्षु येशी धोंडेन के पास गया था। उन्हें प्राचीन तिब्बती हर्बल चिकित्सा द्वारा बीमारी के इलाज के लिए जाना जाता है।
dharmpath.com dharmpath