पैसों के लिए नहीं की ‘बदलापुर’ : वरुण

मुंबई, 5 फरवरी (आईएएनएस)। ऐसे दौर में जब किसी फिल्म की कामयाबी इस बात से आंकी जाती है कि फिल्म 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई या नहीं, अभिनेता वरुण धवन चाहते हैं कि उनकी आने वाली फिल्म ‘बदलापुर’ को दर्शक व्यावसायिक पक्ष के बजाय सिनेमा के मूल्यों के आधार पर सराहें।

वरुण ने ट्विटर पर लिखा, “फिल्म ‘बदलापुर’ मैंने पैसों के लिए नहीं की और मेरे लिए फिल्म तब कामयाब होगी जब दर्शक उसके सिनेमा पक्ष को सराहेंगे, जिस पर हमने मेहनत की है।”

करन जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से अभिनय करियर शुरू करने वाले वरुण ‘मैं तेरा हीरो’ और ‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया’ में नजर आ चुके हैं और अब वह श्रीराम राघवन की प्रतिशोध पर आधारित गंभीर और गूढ़ फिल्म ‘बदलापुर’ में दिखेंगे।

इस महीने की 20 तारीख को प्रदर्शित हो रही ‘बदलापुर’ में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, विनय पाठक, अभिनेत्री हुमा कुरैशी और यमी गौतम ने भी काम किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493