कुआलालंपुर, 3 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने शुक्रवार को मलेशिया के प्रधानमंत्री महाथिर मोहम्मद से सिंगापुर रवाना होने से पहले मुलाकात की। पॉम्पियो सिंगापुर में दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संगठन (आसियान) के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे।
समाचार एजेंसी ‘एफे’ के अनुसार, गुरुवार रात मलेशिया पहुंचे पॉम्पियो ने पुत्राजय में महाथिर (93) से मुलाकात की और उन्हें मई में मिली जीत की बधाई दी।
मलेशियाई सरकार के एक बयान के अनुसार, पम्पियो और महाथिर ने समान हितों वाले के कई मुद्दों पर चर्चा की।
dharmpath.com dharmpath