पॉवेल ने वाको में जीती 200 मीटर दौड़

वाको (टेक्सास), 25 अप्रैल (आईएएनएस)। जमैका के दिग्गज फर्राटा धावक असाफा पॉवेल ने क्लाइड हार्ट ट्रैक एंड फील्ड स्टेडियम में आयोजित माइकल जानसन इंवीटेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 200 मीटर स्पर्धा रेस जीत ली है।

ओलम्पिक में 4 गुणा 100 मीटर रिले चैम्पियन टीम के सदस्य पॉवेल ने रविवार को यह दूरी 20.51 सेकेंड में नापी।

पॉवेल इन दिनों ओलम्पिक की तैयारी में है। अगस्त में ओलम्पिक का आयोजन ब्राजील के सबसे बड़े शहर रियो डी जेनेरियो में होना है।

पुरुषों की 100 मीटर रेस 60 मीटर में विश्व इंडोर चैम्पियन अमेरिका के ट्रावोन ब्रोमेल ने जीता। ब्रोमेल ने यह रेस 10.04 सेकेंड में पूरी की। वह हालांकि 200 मीटर रेस में शिरकत नहीं कर सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493