पोटरे के नए कोच बने पुर्तगाल के सर्गियो कोंसिकाओ

लिस्बन, 9 जून (आईएएनएस)। पुर्तगाल के पोटरे क्लब ने अपने नए मुख्य कोच के तौर पर सर्गियो कोंसिकाओ को नियुक्त करने की घोषणा की है।

कोंसिकाओ को अगले दो सीजन के लिए क्लब के कोच पद का कार्यभार दिया गया है।

पोटरे के अधिकारियों ने समाचार एजेंसी एफे को यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि कोंसिकाओ ने क्लब के अध्यक्ष जॉर्ज नुनो पिंटो डा कोस्टा से मुलाकात की।

कोंसिकाओ को उनके हमवतन नुनो एस्पिरिटो सांतो के स्थान पर पोटरे क्लब का कोच नियुक्त किया गया है।

एस्पिरिटो को पोटरे क्लब के कोच पद से एक सीजन के बाद निकाल दिया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493