पोप को उम्मीद, अमेरिका के नवीनीकरण में प्रवासी होंगे मददगार

फिलाडेल्फिया, 27 सितंबर (आईएएनएस)। पोप फ्रांसिस ने फिलाडेल्फिया में प्रवासियों के योगदान की सराहना की और विश्वास जताया कि वे अमेरिकी समाज के नवीनीकरण में मदद करेंगे।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ के अनुसार, पोप फ्रांसिस ने शनिवार को अन्य देशों से अमेरिका पहुंचे अप्रवासी लोगों के प्रति अपना समर्थन दिखाया और उन्हें यकीन दिलाया कि वे अपने लिए जगह बना लेंगे। इसके अलावा उन्हें मुश्किलों में हिम्मत न हारने के लिए प्रेरित किया।

पोप फ्रांसिस ने इस सप्ताह की शुरुआत में व्हाइट हाउस में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के समक्ष स्वयं को ‘प्रवासियों के बेटे’ के रूप में पेश किया था। उन्होंने प्रवासियों के लिए कहा कि ‘आप अपने नए देश के लिए कई तोहफे लेकर आए हैं। कभी अपनी परंपराओं के लिए शर्मिदा मत होना।’

उन्होंने कहा, “आपमें से बहुत से लोग एक बड़ी निजी कीमत चुकाकर लेकिन एक नई जिंदगी तलाश लेने की उम्मीद में इस देश आए हैं। चुनौतियों और कठिनाइयों से हतोत्साहित न हों।”

पोप फ्रांसिस ने अपना यह समर्थन फिलाडेल्फिया के इंडीपेंडेंस नेशनल हिस्टोरिक पार्क में स्पैनिश भाषा में धार्मिक स्वतंत्रता पर दिए एक भाषण के संदर्भ में जाहिर किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493