पोप फ्रांसिस काहिरा का दौरा करेंगे

वेटिकन सिटी, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। पोप फ्रांसिस इस महीने मिस्र के आधिकारिक दौरे पर जाएंगे, और वह वहां काहिरा में आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय शांति सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

वेटिकन सिटी, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। पोप फ्रांसिस इस महीने मिस्र के आधिकारिक दौरे पर जाएंगे, और वह वहां काहिरा में आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय शांति सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, वेटिकन के प्रेस कार्यालय ने सोमवार को कहा कि पोप 28, 29 अप्रैल को काहिरा में होंगे, जहां वह मिस्र के कॉप्टिक ऑर्थोडॉक्स चर्च के मुख्य पादरी, पोप तावाड्रोस द्वितीय, और राष्ट्रपति अब्दल फतह अल-सीसी से भी मुलाकात करेंगे।

पोप उसके बाद अल-अजहर मस्जिद के मौलाना, अहमद अल-तैयब से मुलाकात करेंगे, और सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। लेकिन सुरक्षा कारणों से इन बैठकों के स्थान के बारे में अभी तक पुष्टि नहीं की गई है।

पोप फ्रांसिस मिस्र के बिशपों से भी मुलाकात करेंगे और कैथोलिक चर्च के सदस्यों के समक्ष एक व्याख्यान भी देंगे।

इसके पहले जॉन एक मात्र रोमन कैथोलिक पोप, जॉन पॉल द्वितीय ने वर्ष 2000 में मिस्र का दौरा किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493