वारसॉ, 29 जुलाई (आईएएनएस)। पोप फ्रांसिस ने शुक्रवार को पोलैंड के ऑस्कविच में स्थित पूर्व नाजी के यातना एवं मृत्यु शिविर में प्रार्थना की।
बीबीसी के मुताबिक, वह यातना शिविर के पास अकेले और शांतिपूर्वक गए। नाजी कब्जे वाले पौलेंड में स्थित इस यातना शिविर में 11 लाख लोग मारे गए थे, जिसमें ज्यादातर यहूदी थे।
पोप फ्रांसिस ने इस कुख्यात शिविर के जीवित बचे बुजुर्गो से मुलाकात की।
उनसे मुलाकात के बाद, उन्होंने मौत की दीवार पर एक मोमबत्ती जलाई, जहां नाजियों द्वारा कैदियों को मार दिया गया था।
बीबीसी के मुताबिक, पोलैंड द्वारा ईसाई धर्म अपनाने के 1,050वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित पोप की यात्रा का शुक्रवार तीसरा दिन है।
dharmpath.com dharmpath