पोप फ्रांसिस ने नियुक्त किए 20 नए कार्डिनल

लंदन, 15 फरवरी (आईएएनएस)। पोप फ्रांसिस ने 20 नए कार्डिनल की नियुक्ति की है। इसके जरिए कार्डिनल के समूह में विकासशील देशों का प्रतिनिधित्व बढ़ाया गया है। ये नए कार्डिनल ही पोप फ्रांसिस के उत्तराधिकारी का चुनाव करेंगे।

बीबीसी की शनिवार की रिपोर्ट के अनुसार, नए कार्डिनलों में म्यांमार, टोंगो और इथियोपिया से प्रधान पादरी (एक बिशप या अन्य उच्च गिरजाघर के पादरी) शामिल हैं।

15 कार्डिनल की आयु 80 वर्ष से कम है। इसलिए ये अगले पोप के लिए मतदान करने के योग्य हैं।

यह पहला मौका है, जब निर्वाचन संस्था में गैर-यूरोपीय कार्डिनल की संख्या सबसे अधिक है। इसकी वजह यह है कि पोप फ्रांसिस गिरजाघर की वैश्विक विविधता को दर्शाना चाहते थे।

यह नियुक्तियां शनिवार को वेटिकन सिटी में एक विशाल समारोह के बीच हुई। पोप ने गिरजाघर में सत्ता में संतुलन के बदलाव की संकल्पना को रेखांकित किया और इसका प्रतिनिधित्व बढ़ाया।

जनवरी में कार्डिनल की नियुक्तियों के ऐलान के समय पोप ने कहा था कि 14 देशों से कार्डिनलों का चयन दुनिया भर में फैले ईसाई समुदाय के साथ वेटिकन सिटी के अभिन्न जुड़ाव को दर्शाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493