पोप फ्रांसिस पेरू के 3 दिवसीय दौरे पर

लीमा, 19 जनवरी (आईएएनएस)। पोप फ्रांसिस पेरू की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, वह यहां गुरुवार को पहुंचे थे। वह प्यूटरे माल्डोनाडो और ट्रजिलो शहर का दौरा करेंगे।

वह इससे पहले अपने छह लैटिन अमेरिकी देशों के दौरे के पहले चरण के तहत चिली में थे।

पेरू के राष्ट्रपति प्रेडो पाब्लो कुजिंस्की, उनकी पत्नी और बच्चों ने वेटिकन के सफेद और पीले रंग के कपड़े पहनकर पोप का अभिनंदन किया।

वह शुक्रवार को अमेजन क्षेत्र की यात्रा पर रवाना होने से पहले जीसस मारिया डिस्ट्रिक्ट में आराम करेंगे।

प्यूटरे माल्डोनाडो में पोप पेरू, बोलीविया, ब्राजील के मूल निवासियों के प्रतिनिधियों से मिलकर उनकी भूमि पर हो रहे अवैध खनन और जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याओं पर चर्चा करेंगे।

पोप शनिवार को ट्रजिलो जाएंगे, जो 2017 की शुरुआत में अल नीनो के कहर से प्रभावित हुआ था।

अपनी यात्रा के अंतिम दिन वह लास पामास एयरबेस में धार्मिक सभा को संबोधित करेंगे, जिसमें लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493