वेटिकन सिटी, 18 जून (आईएएनएस)। पोप और जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने वेटिकन में बहुपक्षीय संबंधों, अफ्रीका के महत्व और पेरिस जलवायु समझौते जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, पोप फ्रांसिस प्रथम और एंजेला मर्केल ने शनिवार को 38 मिनट तक इन मुद्दों पर बात की, जिसमें उन्होंने बिना किसी बाधा के बहुपक्षीय विश्व की जरूरत पर चर्चा की।
मर्केल के मुताबिक, इस दौरान पर्यावरण की सुरक्षा और पेरिस समझौते जैसे मुद्दों पर भी बात हुई।
मर्केल अपने पति जोआचिम सॉअर के साथ वेटिकन पहुंचीं।
फ्रांसिस प्रथम ने अपोस्टोलिक पैलेस में उनका स्वागत किया।
पोप फ्रांसिस ने जर्मनी के पूर्व चांसलर हेल्मुट कोल के निधन पर शोक जताया। हेल्मुट का शुक्रवार को 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।
dharmpath.com dharmpath