पोप, मोनाको के शहजादे के बीच चर्चा

वैटिकन सिटी, 19 जनवरी (आईएएनएस)। वैटिकन ने एक बयान में कहा है कि पोप फ्रांसिस और मोनाको के शहजादे अलबर्ट द्वितीय व उनकी पत्नी चार्लीन के बीच आव्रजन संकट, सुरक्षा और मानवीय आधार पर दी जाने वाली सहायता पर बातचीत हुई।

बयान में कहा गया है, “अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर सोमवार को बात हुई। इनमें शांति और सुरक्षा, आव्रजकों का स्वागत और भूमध्यसागरीय क्षेत्र एवं मध्य पूर्व की स्थिति पर चर्चा हुई।”

बयान में कहा गया है कि दोस्ताना माहौल में हुई बातचीत में पर्यावरण संरक्षण, मानवीय आधार पर दी जाने वाली मदद और लोगों के आधारभूत विकास के मुद्दे भी शामिल रहे।

वैटिकन रेडियो ने बताया कि पोप और अल्बर्ट द्वितीय के बीच उपहारों का आदान-प्रदान भी हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493