पोप, वैश्विक नेताओं की यात्रा के मद्देनजर न्यूयॉर्क में हाई अलर्ट

न्यूयॉर्क, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में संयुक्त राष्ट्र सम्मेलनों, पोप के दौरे और एक ही समय में बड़ी संख्या में वैश्विक नेताओं की उपस्थिति के मद्देनजर शहर में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में वैश्विक नेताओं के भाषण से पहले पोप फ्रांसिस ने उद्घाटन सत्र को संबोधित किया।

संयुक्त राष्ट्र के आसपास की कई सड़कों को बंद कर दिया गया। उसी इलाके में रहने वाले लोगों को भी प्रमाण-पत्र के बगैर क्षेत्र में पैदल आवाजाही की अनुमति नहीं है।

ग्राहकों को सूचना दे दी गई है कि कुछ क्षेत्रों में अगले सप्ताह तक पैकेज आपूर्ति सेवाएं बाधित रहेंगी।

संयुक्त राष्ट्र की इमारत के पीछे ईस्ट रिवर में सुरक्षाबलों की नौकाएं गश्त लगा रही हैं।

संयुक्त राष्ट्र के महासभा सभागार में प्रवेश करने के लिए आगंतुकों को कम से कम तीन तलाशी स्तरों से गुजरना होगा।

सुरक्षा के लिहाज से न्यूयॉर्क और संघीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही विभिन्न एजेंसियों के खोजी (स्नीफर) कुत्तों को भी तैयार रखा गया है।

संयुक्त राष्ट्र के आसपास के क्षेत्रों में पोस्ट बॉक्स और कूड़ेदानों में विस्फोटक सामग्री छिपाने के भय से इन्हें हटा दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493