पोरटो, 7 जुलाई (आईएएनएस)। पुर्तगाल के अग्रणी फुटबाल क्लब एफसी पोरटो ने स्पेन के क्लब रियल मेड्रिड के लिए खेलने वाले स्पेन की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान इकेर कासिलास के सामने दो सत्र के लिए 50 लाख यूरो का प्रस्ताव रखा है।
पुर्तगाली समाचार पत्रों ने खबर दी है कि कासिलास के एजेंट कार्लो कुटरेपिया ने कहा है कि गोलकीपर को इस प्रस्ताव से परेशानी नहीं है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि कासिलास जल्द ही स्पेन छोड़कर पुर्तगाल का रुख करेंगे।
पोरटो की करार में कहा गया है कि कासिलास का शुरुआती करार दो साल का होगा और इसमें एक साल के इजाफे की सम्भावना रखी गई है।
रियल मेड्रिड यूथ एकेडमी की उपज कासिलास ने अपना पूरा पेशेवर जीवन रियल मेड्रिड के साथ बिताया है। वह एक समय दुनिया के सबसे अच्छे गोलकीपरों में से एक माने जाते थे।
34 साल के कासिलास ने यूरो कप 2008 और 2012 तथा विश्व कप 2010 में अपनी राष्ट्रीय टीम को खिताबी जीत दिलाई है।
dharmpath.com dharmpath