पोर्टर एयरलाइंस लैंडिंग के दौरान अनियंत्रित, 3 लोग आंशिक तौर पर घायल

स्थानीय मीडिया में जारी एक बयान के मुताबिक वाशिंगटन से रवाना हुए पोर्टर एयरलाइंस के विमान संख्या 720 को टोरंटो बिली बिशप हवाईअड्डे पर उतरने से पहले हवा की अशांति का सामना करना पड़ा। विमान स्थानीय समयनुसार सुबह 11 बजे पहुंचा।

इस घटना में दो विमान परिचारिकाओं को मामूली चोटे आईं हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। एक यात्री को भी इस दौरान हल्की चोट लगने के कारण चिकित्सा सहायता मुहैया करवाई।

वाशिंगटन-टोरंटो जाने वाली इस एयरलाइन्स पर 61 लोग सवार थे।

कनाडा के ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड के एक प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने विमान के ब्लैक बॉक्स को सुरक्षित रख लिया है, ताकि पूर्ण जांच करने से पहले और अधिक जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493