पोर्ट ऑफ स्पेन वनडे : बारिश के कारण टॉस में देरी

पोर्ट ऑफ स्पेन (त्रिनिदाद), 25 जून (आईएएनएस)। बारिश के कारण भारत तथा वेस्टइंडीज की टीमों के बीच रविवार को क्वींस पार्क ओवल मैदान पर खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच के लिए टॉस नहीं हो सका है।

सुबह से हो रही बारिश के कारण मैदान को ढककर रखा गया है। आसमान में काले घने बादल छाए हुए हैं। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही हालात खेल के लायक हो जाएंगे।

इसी मैदान पर दो दिन पहले खेला गया पहला वनडे मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। उस मैच में भारत ने पहले खेलते हुए 39.2 ओवरों में तीन विकेट पर 199 रन बनाए थे। इसके बाद का खेल बारिश के कारण नहीं हो सका था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493