पोलारिस कंसल्टिंग का मुनाफा 24 फीसदी घटा

चेन्नई, 9 अगस्त (आईएएनएस)। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में पोलारिस कंसल्टिंग एंड सर्विसेज लिमिटेड के मुनाफे में 24.2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि कंपनी की आय में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

कंपनी द्वारा यहां जारी एक बयान में कहा गया है कि उसकी पहली तिमाही का राजस्व 554.9 करोड़ रुपये रहा, जबकि साल 2016 के 30 जून को खत्म हुई तिमाही के दौरान यह 501.90 करोड़ रुपये था।

पोलारिस ने कहा कि समीक्षाधीन अवधि में कर चुकाने के बाद बचा मुनाफा 30.21 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 39.85 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने कहा समीक्षाधीन अवधि में उसके मुनाफे में गिरावट का मुख्य कारण भविष्य में वृद्धि दर को तेज करने के लिए की गई भर्ती और एकाउंट स्तर पर किया गया निवेश है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493