पोलैंड ने लिथुआनिया को 4-0 से मात दी

वारसा (पोलैंड), 13 जून (आईएएनएस)। रूस में गुरुवार से शुरू होने वाले फीफा विश्व कप से पहले एक दोस्ताना मुकाबले में पोलैंड ने रोबर्ट लेवांडोस्की के दो गोलों की बदौलत लिथुआनिया को 4-0 से मात दी।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, 29 वर्षीय स्ट्राइकर लेवांडोस्की ने फीफा विश्व कप के क्वालीफाइंग मुकाबलों में कुल 16 गोल दागे थे।

नेशनल स्टेडियम वारसा में मंगलवार को खेले गए मैच का पहला गोल लेवांडोस्की ने 19वें मिनट में किया।

लेवांडोस्की ने 33वें मिनट में फ्री-किक के जरिए मेजबान टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।

दूसरे हाफ में भी पोलैंड ने अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखा और 71वें मिनट में डेविड कोवनाकी ने मेजबान टीम के लिए तीसरा गोल दागा।

इसके बाद, 82वें मिनट में जेकब ब्लोस्चेकोवस्की ने पोलैंड के लिए चौथा गोल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493