प्यारा सजेगा दरबार भवानी

durgamurtiआगरा। नवरात्र पर्व का शुभारंभ गुरुवार से हो रहा है। घट स्थापना के बाद नौ दिन तक देवी पूजन किया जायेगा। जगह-जगह देवी जागरण होंगे।

नवरात्र को लेकर नगर के सभी देवी मंदिरों में तैयारियां की जा रही हैं। इनमें कालीबाड़ी मंदिर, कामाच्छा देवी मंदिर, हाथीघाट, शक्ति सुशील मंदिर, बल्केश्वर, न्यू आगरा स्थित इंद्रपुरी देवी मंदिर, पथवारी मंदिर बेलनगंज, नालबंद चौराहा स्थित देवी मंदिर प्रमुख हैं।

दो दिन होगी नवमी-

नवरात्र के पहले दिन सर्वार्थ सिद्ध योग होगा। इस दिन अश्रि्वनी नक्षत्र पड़ रहा है। जो बुधवार रात तीन बजे से शुरू हो जाएगा। पं.महेशचंद शर्मा के अनुसार 18 अप्रैल को अष्टमी सुबह 4 बजे से लग जायेगी। जो 19 को सुबह 7 बजे तक रहेगी। उसके बाद नवमी लगेगी। जिससे नवमी 19 और 20 अप्रैल तक रहेगी। लेकिन पूजन को मान्यता केवल 19 को ही मिली है।

घट स्थापना का मुहूर्त-

ज्योतिषाचार्य पूनम वाष्र्णेय के अनुसार घट स्थापना का समय सूर्योदय से लेकर सुबह 9.41 बजे तक है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493