प्यार करना चाहती हैं सुकी वॉटरहाउस

लंदन, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। मॉडल और अभिनेत्री सुकी वॉटरहाउस का कहना है कि वह प्यार में पड़ने का सपना देखती हैं।

वेबसाइट ‘फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सुकी सेलेब्रिटी डेटिंग ऐप ‘राया’ पर हैं, लेकिन उनका कहना है कि वह उसके जरिए अपने किसी संभावित प्रेमी से बात करने की जगह अपनी बहन से बात करती हैं।

वॉटरहाउस ने ‘ग्लैमर’ पत्रिका से कहा, “मैं राया पर हूं। मैं और मेरी बहन इस पर हैं। हम इसके जरिए किसी संभावित प्रेमी की जगह एक दूसरे से बात करते हैं। मैं जानती हूं कि भविष्य में मैं एक प्रतिबद्ध और मजबूत रिश्ते में बंधना चाहती हूं और मां बनना चाहती हूं।”

उन्होंने कहा, “हालांकि मैं अकेली रहकर खुश हूं, लेकिन मैं काफी समय प्यार में होने का सपना देखते हुए बिताती हूं। लेकिन मैं नहीं जानती कि अभी मैं किसी रिश्ते में बंध सकती हूं या नहीं।”

वॉटरहाउस का पहले अभिनेता ब्रेडली कूपर के साथ नाम जुड़ा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493