मुंबई, 4 जून (आईएएनएस)। ‘प्यार का पंचनामा 2’ और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता ‘इरादा’ की अभिनेत्री रुमाना मोला आगामी फिल्म ‘सफरनामा’ में एक देखभाल करने वाली और समझदार शख्सियत के किरदार में नजर आएंगी।
रुमाना ने एक बयान में कहा, “इस फिल्म में मेरा किरदार वास्तविक जीवन में मेरे बहुत करीब है। मैंने इससे खुद को बेहद जुड़ा पाया। वह समझदार है। वह बहुत तर्कसंगत है और एक पलक झपकाए बिना कठिन से कठिन चुनौतियां भी स्वीकार कर लेती है और उन्हें सहजता से पूरी कर लेती है।”
फिल्म के निर्देशक निखिल अग्निहोत्री हैं और इसका निर्माण कटिंग कॉफी फिल्मस कर रही है।
dharmpath.com dharmpath