‘प्यार का पंचानामा 2’ वयस्क फिल्म नहीं : कार्तिक आर्यन

मुंबई, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता कार्तिक आर्यन का कहना है कि उनकी आगामी कॉमेडी फिल्म ‘प्यार का पंचनामा 2’ वयस्क फिल्म नहीं है।

कार्तिक ने फिल्म के प्रचार के दौरान यह बात कही।

कार्तिक ने कहा, “इस फिल्म में वयस्क संवादों और चीजें जैसी कोई चीज नहीं है। यह एक स्थितिजन्य कॉमेडी फिल्म है, न कि वयस्क कॉमेडी फिल्म।”

अभिनेता ने कहा, “यह फिल्म एक लड़के और एक लड़की के बारे में है और कैसे लड़का एक रिश्ते में बंध जाता है। हमने रिश्तों में होने वाली कई चीजों को दर्शाया है। इसमें वयस्क जैसा कुछ नहीं है।”

फिल्म को लेकर अपनी आशा के बारे में बात करते हुए कार्तिक ने कहा, “इस फिल्म की पहली फिल्म से तुलना सही नहीं है। यह फिल्म अलग है और इसके गाने नए हैं। मुझे लगता है कि ‘प्यार का पंचनामा 2’ को एक अलग और सफल फिल्म माना जाएगा।”

लव राजन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘प्यार का पंचनामा 2’ 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493