प्यार की ताकत को सलाम करता है ‘लव ऑन द रन’ : वृशिका

मुंबई, 11 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री वृशिका मेहता ने प्यार की ताकत को सलाम करने के लिए और विभिन्न कहानियों को पेश करने के लिए टीवी शो ‘लव ऑन द रन’ की सराहना की है।

मुंबई, 11 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री वृशिका मेहता ने प्यार की ताकत को सलाम करने के लिए और विभिन्न कहानियों को पेश करने के लिए टीवी शो ‘लव ऑन द रन’ की सराहना की है।

एमटीवी पर प्रसारित होने वाले शो के आगामी एपिसोड में वृशिका नजर आएंगी।

वृशिका ने अपने बयान में कहा, “‘लव ऑन द रन’ के सेट पर मैंने बढ़िया वक्त गुजारा। मैं लंबे अर्से बाद एक एपिसोड वाला शो कर रही हूं, इसलिए भी अच्छा लगा। वास्तव में शो के बारे में मुझे यह अच्छा लगा कि कैसे यह प्यार की ताकत को सलाम करता है और यह युवाओं पर केंद्रित शो है।”

अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें कहानी पसंद आई और उन्होंने अब तक जो काम किया है, यह उससे बहुत अलग है। यह सच्चे प्यार को दर्शाता है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493