सीडीसी ने अपनी साप्ताहिक रपट में लिखा, “एक ज्ञात जीका वायरस संबंधित मामले में गंभीर थ्रोम्बोसाइटोपेनिया से संबंधित दिक्कतों की वजह से मरीज की मौत हो गई।
यह एक रक्त संबंधी बीमारी है, जिससे कुछ मरीजों में अत्यधिक रक्त बहता है। जीका से संबंधित कम ही मामलों में मौत होती है।
प्यूटरे रिको में जीका से मौत का मामला उसी में से एक है।”
प्यूटरे रिको के स्वास्थ्य सचिव एना रिउस ने कहा कि जीका से फरवरी के अंत में 70 वर्षीय एक पुरुष की मौत हुई थी।
सीडीसी के मुताबिक, प्यूटरे रिको की प्रयोगशालाओं में जीका के 683 मामले हैं।
dharmpath.com dharmpath