प्योंगचांग शीतकालीन खेलों में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का प्रभार पेंस को

वाशिंगटन, 11 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस को शीतकालीन ओलम्पिक खेलों के लिए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का प्रभार सौंपा गया है।

व्हाइट हाउस की ओर से इसकी जानकारी मिली।

दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग में नौ से 25 फरवरी तक शीतकालीन ओलम्पिक खेलों का आयोजन होगा।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दक्षिण कोरियाई समकक्ष मूनव जे-इन को इस फोन के जरिए इसकी जानकारी दे दी है। व्हाइट हाउस ने एक बयान में यह कहा।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल नवम्बर को फोन पर ट्रंप ने वादा किया था कि वह शीतकालीन खेलों के लिए शीर्ष स्तरीय खिलाड़ियों के प्रतिनिधिमंडल को दक्षिण कोरिया भेजेंगे।

इन खेलों में आकर्षण का केंद्र उत्तर कोरिया के खिलाड़ी होंगे। उत्तर कोरिया ने इन खेलों के लिए अपने एथलीटों को भेजने की स्वीकृति दे दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493