प्योंगचांग शीतकालीन खेल-2018 की शुरुआत

प्योंगचांग, 9 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग में शीतकालीन ओलम्पिक खेल-2018 का उद्घाटन समारोह यहां शुक्रवार को आयोजित किया गया।

इस समारोह में कुल 35,000 लोगों ने हिस्सा लिया है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, समारोह में सबसे ज्यादा आर्कषण का केंद्र उत्तर और दक्षिण कोरिया का संयुक्त मार्च रहा। यह दोनों देश 12 साल में पहली बार एक झंडे तले आए हैं।

उत्तर कोरिया के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व देश के मानद राष्ट्रपति किम योंग नाम और देश के शीर्ष नेता किम जोंग उन की बहन किम-योंग नाम कर रहे हैं जिन्होंने उद्घाटन समारोह में शिरकत की।

उत्तर कोरिया की इन खेलों में शिरकत दोनों देशों के बीच जनवरी में हुई कई बैठकों के बाद देखने को मिली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493