सियोल, 6 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया की सेना का कहना है कि उत्तर कोरिया ने लंबी दूरी के रॉकेट प्रक्षेपण के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
रक्षा मंत्रालय के अधिकारी ने शनिवार को कहा कि विभिन्न स्थितियों के मद्देनजर, उत्तर कोरिया ने लॉन्च पैड पर मिसाइल बूस्टर तैयार करने से लेकर ईंधन भरने सहित प्रक्षेपण की सभी तैयारियां पूरी कर ली है।
अधिकारी ने संभावना जताते हुए कहा कि प्योंगयांग रविवार को लंबी दूरी की मिसाइल का प्रक्षेपण करेगा। उन्होंने कहा कि सेना प्रक्षेपण के लिए तैयार है।
यह संभावना इसलिए जताई जा रही है, क्योंकि उत्तर कोरिया ने प्रक्षेपण के समय को 8-25 फरवरी से बदलकर 7-14 फरवरी कर दिया है।
सियोल के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, प्योंगयांग ने संशोधित योजना की जानकारी शनिवार को इंटरनेशनल मेरीटाइम ऑर्गनाइजेशन को दी।
उत्तर कोरिया द्वारा रॉकेट प्रक्षेपण की दक्षिण कोरिया ने निंदा करते हुए इसे बैलिस्टिक मिसाइल प्रौद्योगिकी का प्रतिबंधित परीक्षण करार दिया, जिसे देश के पश्चिमी तट पर स्थित तोंगचांग-री रॉकेट प्रक्षेपण केंद्र से अंजाम दिया जा सकता है।
dharmpath.com dharmpath