प्रकाश झा की अगली फिल्म में रचना खन्ना

मुंबई, 29 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री रचना खन्ना फिल्मकार प्रकाश झा की अगली फिल्म ‘फ्रॉड सैय्या’ में दिखाई देंगी। इससे पहले रचना ऋषि कपूर और परेश रावल अभिनीत ‘पटेल की पंजाबी शादी’ में अभिनय करती दिखाई दी थीं।

‘फ्रॉड सैय्या’ में अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला भी अभिनय करते दिखाई देंगे।

रचना ने एक बयान में कहा, “मुझे अभी भी याद है जब फिल्म के सभी कलाकारों के साथ बैठक के लिए मुझे बुलाया गया था। प्रकाश जी बहुत दयालु और एक महान व्यक्तित्व वाले इंसान हैं। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि मुझे कोई दिक्कत न हो और वह वास्तव में काफी स्वीट है।”

उन्होंने कहा, “फिल्म में एक ²श्य है, जिसमें बस के अंदर बहुत सारे लोग हैं और मुझे गोली मार दी गई। मुझे याद है कि मेरा दृश्य शूट होने के बाद सभी लोगों ने ताली बजाई, क्योंकि यह दृश्य उन्हें पसंद आया था। इस दृश्य को देख अरशद ने मुझे बधाई दी और कहा कि यह एक बेहतरीन शॉट था। मैं इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए बहुत खुश और उत्साहित हूं।”

‘फ्रॉड सैय्यी’ को अबदुल्लागंज, रायसेन, भोपाल और मुंबई में शूट किया गया है। फिल्म का निर्देशन सौरभ श्रीवास्तव ने किया है और फिल्म का निर्माण प्रकाश झा और दिशा झा ने किया है।

फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493