मुंबई, 21 सितंबर (आईएएनएस)। वेब सीरीज ‘सारे जहां से अच्छा’ को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रियाओं पर निर्देशक प्रकाश भारद्वाज का कहना है कि इसके होस्ट प्रकाश झा शो की पहचान है।
भारद्वाज ने शो को प्रमोट करने के दौरान गुरुवार को संवाददाताओं से बातचीत में यह बात कही।
‘राजनीति’, ‘गंगाजल’, ‘अपहरण’, ‘आरक्षण’ और ‘चक्रव्यूह’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके मशहूर फिल्मकार झा इस शो को होस्ट कर रहे हैं, जो देश के गुमनाम नायकों पर है।
भारद्वाज ने कहा, “हर शो की अपनी अलग पहचान होती है। जब आप सत्यमेव जयते शो की बात करते हैं तो आप आमिर खान के बारे में सोचते हैं और जब आप कौन बनेगा करोड़पति की बात करते हैं तो आप अमिताभ बच्चन के बारे में सोचते हैं। हमारा शो प्रकाश झा की वजह से पहचाना जाता है।”
‘सारे जहां से अच्छा’ यूट्यूब पर प्ले नेक्सट चैनल पर प्रसारित हो रहा है।
dharmpath.com dharmpath