प्रकाश राज के घर गूंजी बेटे की किलकारी

चेन्नई, 3 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता प्रकाश राज और उनकी पत्नी पोनी वर्मा के घर बुधवार को बेटे का जन्म हुआ।

प्रकाश और उनकी दूसरी पत्नी पोनी का यह पहला बच्चा है।

अभिनेता ने ट्विटर पर कहा, “नमस्कार, मुझे और पोनी को हमारे जीवन के इस सुखद पल को आपके साथ साझा करके काफी खुशी हो रही है। हमारे घर आज (बुधवार) बेटे का जन्म हुआ है। उसे आर्शिवाद दें।”

प्रकाश ने अपनी पहली पत्नी ललिता कुमारी को 2009 में तलाक देने के बाद पोनी से 2010 में शादी की थी।

प्रकाश और ललिता की दो बेटियां हैं-मेघना और पूजा।

दक्षिण भारतीय सिनेमा जगत के सबसे व्यस्त और लोकप्रिय कलाकारों में से एक प्रकाश तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके हैं और उन्होंने अब तक 200 से अधिक फिल्मों में काम किया है।

प्रकाश ने बॉलीवुड की फिल्मों में भी अभियन किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493